Uncategorized

लोटन पुलिस की तस्करी पर कार्रवाई, 3 बोरी यूरिया और 2 साइकिल बरामद

सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 बोरी यूरिया खाद और 2 साइकिल बरामद की हैं। बरामद खाद को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में लोटन पुलिस टीम 25 अगस्त को अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चला रही थी।

इसी दौरान चिउरहिया गांव से नेपाल जाने वाली पगडंडी पर भारत-नेपाल सीमा के पास चेकिंग के दौरान 3 बोरी यूरिया खाद और 2 साइकिल बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी कन्हैया यादव और आरक्षी बलराम यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!