Uncategorized
त्योहारों को लेकर कोल्हुई पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

महराजगंज। आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी त्यौहारों के मद्देनजर कोल्हुई पुलिस ने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
पुलिस टीम ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।




