Uncategorized

पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, श्यामदेउरवा पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए महफूज आलम उर्फ भोला (31 वर्ष) पुत्र सर्फुद्दीन, निवासी बढ़हरा बरईपार, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त मु0अ0सं0 235/2026 में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 64(1), 137(2), 351(3), 352 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध श्यामदेउरवा थाने में पूर्व से छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2011 में धारा 308, 325, 323, 504 भादवि, वर्ष 2014 में धारा 325, 323, 504 भादवि, वर्ष 2017 में धारा 506 भादवि एवं गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1), वर्ष 2018 में धारा 325, 323, 504 भादवि तथा धारा 376, 504, 506 भादवि के मामले शामिल हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

 

– उ0नि0 साक्षी सिंह

– उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह

– उ0नि0 चन्द्रपाल यादव

– म0का0 प्रतिमा सिंह

– का0 अरुण यादव

– का0 रोहित यादव

 

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!