Uncategorized

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक और डंपर की टक्कर में चार की मौत

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने दोपहिया वाहन संख्या UP56BK6880 और डंपर संख्या UP53JT5551 की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना निचलौल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के शवों को नियमानुसार मोर्चरी हाउस, महराजगंज भेज दिया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!