Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना खेसरहा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 114/2026 में आरोपी वांछित था। मुकदमे में BNS की धारा 65(1), 137(2), 87, 352, 351(3), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मोहम्मद इजरान पुत्र अलीजान निवासी कुनौना, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर को पंचमोहनी इंटर कॉलेज सड़क के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी कुर्थिया, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल तथा आरक्षी देवानन्द शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!