Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सोनौली पुलिस ने 14 बोरी लावारिस यूरिया खाद की बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने 14 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चेकिंग और तस्करी रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना सोनौली पुलिस ने हरडीडाली चौराहे पर मिश्रा कृषि बीज भंडार के बगल से 14 बोरी यूरिया खाद बरामद की। मौके पर खाद का कोई दावेदार नहीं मिला, जिसके चलते पुलिस ने इसे लावारिस हालत में कब्जे में लिया।

बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद यूरिया को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया है।

बरामदगी

14 बोरी यूरिया खाद

बरामद करने वाली पुलिस टीम

– उ0नि0 अभिषेक जायसवाल

– का0 सुरेश सिंह

– का0 ऋषिमूनी राय

– का0 प्रवीण कुमार सिंह

– का0 बृजेश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!