महराजगंज: चोरी के मामले में 02 महिलाएं गिरफ्तार, पर्स और ₹12,400 नकदी बरामद

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का पर्स, ₹12,400 नकद, निर्वाचन कार्ड और फोटो बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ठूठीबारी पुलिस ने मु0अ0सं0 115/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दोनों अभियुक्ताओं को नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिला अभियुक्ताएं
🔹 आरती माझी पत्नी सुलाक माझी, निवासी नरकटियागंज, बिहार, उम्र करीब 30 वर्ष।
🔹 चन्द्रमुखी पत्नी राजा माझी, निवासी अखाड़ा घाट, थाना मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामद सामान
▪️ 01 चाकलेटी रंग का पर्स
▪️ ₹12,400 नकद
▪️ 01 निर्वाचन कार्ड
▪️ 01 फोटो
पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
म0उ0नि0 प्रियंका मौर्य, थाना ठूठीबारी
म0का0 प्राची वर्मा, थाना ठूठीबारी
म0का0 अन्तिमा वर्मा, थाना ठूठीबारी




