Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा मां-बेटी सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मां-बेटी को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता की परिजनों ने जमकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार, इंदिरानगर निवासी ओमप्रकाश सोनकर ने 2 अगस्त 2026 को थाना सिद्धार्थनगर में सूचना दी कि उनकी 55 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और 22 वर्षीय बेटी इशिका सोनकर 1 अगस्त की दोपहर दवा-इलाज कराने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं।

सूचना मिलते ही थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए तेजी से खोजबीन की। पुलिस की तत्परता का नतीजा रहा कि सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर मां-बेटी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मां-बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और सिद्धार्थनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, आरक्षी साहिल यादव, अंकित कुमार और महिला आरक्षी कीर्ति उपाध्याय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!