हत्या के प्रयास के मामले में चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर। थाना पथरा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरा बाजार ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में 31 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई।
थाना पथरा बाजार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 48/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 117(2) एवं 3(5) बीएनएस से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. मुर्तजा आलम पुत्र मशहूर आलम, निवासी गौरी पाठक, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।
2. महबूद उर्फ माबूद आलम उर्फ बब्बू पुत्र मशहूर आलम, निवासी गौरी पाठक, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।
3. मुस्तफा आलम पुत्र मशहूर आलम, निवासी गौरी पाठक, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।
4. मशहूर आलम पुत्र भिखुल्लाह, निवासी गौरी पाठक, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला, रिक्रूट आरक्षी शिवांश, कांस्टेबल शिवभजन, कांस्टेबल प्रेमसागर चौधरी एवं रिक्रूट आरक्षी पुनीत कुमार, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।




