नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 31 जुलाई 2026 को थाना मोहाना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 121/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस 2023 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सर्वेश को पुलिस टीम ने वर्डपुर बाजार से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगतनरायन यादव, चौकी प्रभारी शुद्धोधन तथा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।




