Uncategorized

हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम चैनपुर निवासी गोलू पुत्र परदेशी (20 वर्ष) और परदेशी पुत्र महावली (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बीते 6 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान रमेश पुत्र पंचम और पंचम को गंभीर चोटें आई थीं और दोनों मौके पर बेहोश हो गए थे। मामले में चांदमती पत्नी पंचम की तहरीर पर बृजमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में धाराओं की तरमीम की गई। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निरंजन राय, उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल अरविन्द खरवार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!