Uncategorized

दिनदहाड़े महिला के गले से सोने का हार चोरी, छह संदिग्ध महिलाओं पर आरोप

सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा कस्बे में दिनदहाड़े महिला के गले से सोने का हार चोरी होने की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार ने छह संदिग्ध महिलाओं पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, इटवा कस्बा निवासी नौशाद ने बताया कि उनकी पत्नी रिक्शे से यात्रा कर रही थीं। आरोप है कि रिक्शे पर पहले से बैठी छह संदिग्ध महिलाएं श्याम मेडिकल स्टोर के पास उतरने लगीं। इसी दौरान उन्होंने उनकी पत्नी के गले से सोने का हार चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गईं।

 

पीड़ित के अनुसार, घटना की जानकारी होते ही इटवा पुलिस को सूचना दी गई और लिखित शिकायत देकर आरोपित महिलाओं की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!