Uncategorized

बसपा ने बूथ सेक्टर गठन एवं समीक्षा बैठक आयोजित की

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से दिनांक 26 जुलाई 2026 को विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र में बूथ सेक्टर गठन एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर मंगराव के अंतर्गत बूथ संख्या 81 और 52 को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों एवं बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!