Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹4,999 की रकम पुलिस ने पीड़िता के खाते में कराई वापस

सिद्धार्थनगर: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकार महिला की ₹4,999 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को आवेदिका सुधा शर्मा पुत्री अर्जुन शर्मा, निवासी नेतवर, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33107260176124 के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्यान के पर्यवेक्षण में थाना लोटन पुलिस ने कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की और 25 जुलाई 2026 को पीड़िता की फ्रॉड की गई ₹4,999 की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी।

पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है। साइबर फ्रॉड होने पर पुलिस ने लोगों से तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में शामिल रहे:
थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, कांस्टेबल गौरवकान्त, हेड कांस्टेबल अंकित सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा और रिजर्व महिला कांस्टेबल कीर्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!