Uncategorized

43वीं वाहिनी एसएसबी ने लगाया निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 110 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याणकारी गतिविधियों के तहत शुक्रवार को खुनवा कार्यक्षेत्र के ग्राम बगहवा में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. सूर्य पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी, बसहिया ने ग्राम बगहवा, आठकोनिया, टोला पदरवा, गुजरौलिया, करहिया एवं माधवपुर के पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कुल 110 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जबकि 30 पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार देने के साथ ही पशुपालकों को पशुओं के संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता बनाए रखने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय नागरिकों के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!