Uncategorized
बेटी के ससुराल धान की रोपाई कराने गए पिता की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा गांव निवासी सुग्रीव पुत्र फेरई (लगभग 60 वर्ष) अपनी बेटी के ससुराल धान की रोपाई कराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।




