Uncategorized

महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता: वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के तीन मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 306/2026, 192/2026 एवं 160/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्तों को 06 जुलाई 2026 को पकड़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56 X 5963), दो साइलेंसर तथा दो मोटरसाइकिल के पहिए बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

बरामदगी

– 01 चोरी की मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस, UP56 X 5963)

– 02 साइलेंसर

– 02 मोटरसाइकिल के पहिए

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र वर्मा

– हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर सिंह

– कांस्टेबल प्रवीण कुमार

– कांस्टेबल कृष्णा मिश्रा

– आरक्षी शिवम गुप्ता

– आरक्षी पवन पाण्डेय

थाना कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के तीन मामलों का सफल अनावरण हुआ है तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!