Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

दान-दक्षिणा के बहाने घरों में घुसकर आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दान-दक्षिणा और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को झांसा देकर घरों से आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 149/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश पाण्डेय (37 वर्ष), शेरा पाण्डेय (40 वर्ष) तथा चन्दन पाण्डेय (35 वर्ष) निवासी ग्राम त्रिलोकपुर खुर्द, थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को ग्राम मधुकरपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दान-दक्षिणा मांगने और पूजा-पाठ कराने के बहाने लोगों के घरों में प्रवेश करते थे तथा विश्वास जीतकर कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर देते थे।

आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने 06 जून 2026 को ग्राम देवपुर में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी किए गए आभूषणों को नेपाल में बेच दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5,760 रुपये नकद, एक सोने की नथुनी तथा एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, मुख्य आरक्षी संतोष राव, आरक्षी सतीश कुमार, नीरज कुमार, मिथलेश कुमार तथा देवेन्द्र खरवार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!