Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 उपनिरीक्षकों के तबादले

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों पर तैनात 12 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय को चौकी पनियरा से चौकी प्रभारी लेहड़ा (थाना बृजमनगंज) बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक पंकज यादव को चौकी प्रभारी लेहड़ा से चौकी प्रभारी कस्बा (थाना पनियरा) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अमित सिंह को चौकी प्रभारी परतावल (थाना श्यामदेउरवा) से चौकी प्रभारी धानी (थाना बृजमनगंज) तथा उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय को चौकी प्रभारी धानी बाजार से चौकी प्रभारी परतावल नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज को थाना ठूठीबारी से चौकी प्रभारी सोनौली, उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक को थाना नौतनवा से चौकी प्रभारी जखीरा (थाना घुघली) तथा उपनिरीक्षक प्रशांत दूबे को चौकी प्रभारी आईटीएम (कोतवाली) से चौकी प्रभारी नौतनवा बनाया गया है।

वहीं उपनिरीक्षक मनोज यादव को थाना कोठीभार से चौकी प्रभारी चिउटहां (थाना सिन्दुरिया), उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह को थाना श्यामदेउरवा से चौकी प्रभारी आईटीएम (कोतवाली) तथा उपनिरीक्षक विजय गौड़ को थाना सिन्दुरिया से चौकी प्रभारी नगर (कोतवाली) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक पवन कुमार को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी सेवतरी (थाना परसामलिक) तथा उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा को थाना घुघली से चौकी प्रभारी कतरारी (थाना श्यामदेउरवा) के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती प्राप्त करने वाले सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!