Uncategorized

अवैध डीजल तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित 160 लीटर डीजल बरामद 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत

महराजगंज : पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पेट्रोल/डीजल की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरगदवा क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक वैगनार वाहन में सवार चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा वाहन रोकने का इशारा किया गया, किन्तु वाहन चालक वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चकरार सोनिया नाला के आगे वाहन को रोक लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे गैलनों में लगभग 160 लीटर डीजल बरामद हुआ। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 3/7 ई.सी. एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!