Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन का महाराजगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काले रंग की स्कार्पियों का ₹50,000 रूपये का चालान करते हुए वाहन को किया गया सीज 

महाराजगंज : जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध महाराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें नौतनवा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक युवक चलती हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौतनवा पुलिस ने तत्काल पहचान करते हुए युवक प्रिन्स मद्वेशिया पुत्र रमेश मद्वेशिया (उम्र 18 वर्ष) निवासी जगरनाथपुर टोला परशुरामपुर थाना सोनौली जनपद महराजगंज करते हुए वाहन का ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का चालान करते हुए वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया है ।

महाराजगंज पुलिस आम जनता से अपील करती है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!