https://rahasyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई 390 इंजेक्शन के साथ आरोपी समीर गिरफ्तार

महराजगंज : सोनौली थाना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तलाशी के दौरान आरोपी समीर के पास से इंजेक्शन बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेजा गया वही गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार उप निरीक्षक दिलीप कुमार हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह कांस्टेबल प्रशांत राय शामिल रहे।