Uncategorized
21 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज : सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान सुमित परियार के पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद किया है। यह बरामदगी थाना क्षेत्र फरेंदी तिवारी टाटा मोटर्स रोड के पास से की गई है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 37/2026 धारा 8/22/23 NDPS एक्ट में दर्ज करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है,वही गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गौरव यादव, हे0 का0 अनूप कुमार,का0 अनूप मिश्रा तो वही एसएसबी की टीम में स0उ0नि0 जीडी भोलानाथ यादव,हे0का0 जीडी मुकेश कुमार,का0 जीडी अभिनाश एम,का0 जीडी विनय कुमार शामिल रहे।




