Uncategorized

संविधान दिवस पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

सिद्धार्थनगर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा विभिन्न सर्किलों एवं थानों पर संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों और संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों की जानकारी दी गई। साथ ही संविधान की उद्देशिका का स्मरण कराते हुए उसके सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। यह सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है तथा जाति, धर्म, वर्ग और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता का संदेश देता है।

सिद्धार्थनगर पुलिस ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!