Uncategorized

लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, 15 वर्षीय किशोर के पेट में लगी; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

महराजगंज। सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने से 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। गोली किशोर के पेट में लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार किशोर की हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल किशोर शहजाद (15) मूल रूप से परसामलिक थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ ननिहाल ग्राम जारा आया हुआ था। उसके पिता मकबूल अहमद एसएसबी में हेड कांस्टेबल के पद पर बलरामपुर जनपद में तैनात हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकबूल अहमद के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे लोड अवस्था में रखा गया था। इसी दौरान किशोर ने पिस्टल उठाकर उससे छेड़छाड़ की, तभी अचानक गोली चल गई और उसके पेट में जा लगी।

घटना 23 नवंबर की बताई गई है। 24 नवंबर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मेमो प्राप्त होने के बाद सोनौली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

महराजगंज पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!