सिद्धार्थनगर: पॉक्सो एक्ट के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्रवण और रोशन , थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 174/2026 के तहत धारा 87, 137(2) बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित थे। पुलिस टीम ने 19 नवंबर 2026 को मल्हवार तिराहे से दोनों को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनुप कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन यादव, मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह एवं मुख्य आरक्षी विनीत शुक्ला शामिल रहे।




