Uncategorized
सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंहचुरवा घाट से बाइक चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। इटवा-बढ़नी रोड स्थित मुंहचुरवा घाट पर 11 नवंबर 2026 को मूर्ति विसर्जन के दौरान बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। बाइक शाम करीब 5:25 बजे से 6:15 बजे के बीच गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।
मामले में सिद्धार्थनगर पुलिस की ओर से पक्ष रखते हुए बताया गया कि थाना ढेबरुआ पर संबंधित प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
अब पीड़ित को बाइक बरामद होने का इंतजार है। देखना होगा कि पुलिस चोरी गई बाइक की बरामदगी कब तक कर पाती है।




