महराजगंज: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर मोनू अली गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
गोरखपुर में छोड़े जाने के बाद बिना अनुमति महराजगंज में किया प्रवेश, निचलौल पुलिस ने की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 16 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम ठिकुलहिया से जिला बदर अभियुक्त मोनू अली उर्फ क्यूम अली को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि जिला मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3 के तहत जिला बदर का आदेश पारित किया गया था। इसके अनुपालन में 7 नवंबर 2026 को पुलिस ने उसे जनपद की सीमा से बाहर गोरखपुर जनपद के थाना शाहपुर की जीडी में दाखिल कराते हुए उसके प्रवास स्थान पर छोड़ा था।
इसके बावजूद अभियुक्त बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के महराजगंज जनपद की सीमा में दोबारा प्रवेश कर गया। इस मामले में थाना निचलौल पर मु0अ0सं0 0305/2026 के तहत धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक संदीप यादव, हेड कांस्टेबल वीर अभिमन्यु और कांस्टेबल अनूप यादव शामिल रहे।




