Uncategorized

सिद्धार्थनगर: छठ घाट पर परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय मासूम, मिशन शक्ति टीम ने खोजकर मामा को सौंपा

सिद्धार्थनगर। छठ पर्व के दौरान थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र के असनहरा छठ घाट पर परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय मासूम को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल खोजकर उसके मामा के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार, रविवार 15 नवंबर 2026 को असनहरा छठ घाट पर शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को एक चार वर्षीय बच्चा अकेला मिला। बच्चा अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। पूछताछ में वह केवल अपने गांव का नाम बता पा रहा था।

इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने बच्चे द्वारा बताए गए गांव मस्जिदिया, थाना शिवनगर डिडई पहुंचकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था और छठ पूजा के दौरान मामा के साथ घाट पर पहुंचा था। अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह परिजनों से बिछड़ गया था।

पुलिस टीम ने बच्चे के मामा महंगी लाल निवासी ग्राम मस्जिदिया को सकुशल बच्चा सुपुर्द कर दिया।

मिशन शक्ति पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल दिनेश यादव और महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!