Uncategorized

महराजगंज में 6 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

सोनौली, भगवानपुर, धानी, नगर और मिठौरा चौकी को मिले नए प्रभारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

महराजगंज। जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में छह उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार कई चौकियों के प्रभारियों को बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

स्थानांतरण के तहत उपनिरीक्षक पंकज यादव को कस्बा पनियरा चौकी से हटाकर धानी चौकी थाना बृजमनगंज का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार को भगवानपुर चौकी से सोनौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। सोनौली चौकी प्रभारी नरेंद्र पटेल को भगवानपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण देव को चौकी प्रभारी नगर, थाना कोतवाली बनाया गया है। नगर चौकी प्रभारी विजय गौड़ को थाना कोतवाली भेजा गया है। जबकि फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को चौकी प्रभारी मिठौरा, थाना सिंदुरिया बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!