निचलौल में सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, आवास में हुआ गृह प्रवेश, सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

महराजगंज : 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की चुनावी गतिविधियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। बुधवार को सपा प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के निचलौल स्थित आवास (दामोदरी पोखरा के सामने) पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी अवसर पर बस स्टैंड के बगल में स्थित उनके भव्य केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भी पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले 20 अक्टूबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय से स्वयं सुशील टिबड़ेवाल के हाईटेक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रचार रथ को रवाना किए जाने के बाद से ही सिसवा विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है।
निचलौल में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ इसी चुनावी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कार्यालय जनसंपर्क, कार्यकर्ता समन्वय, चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के चुनावी अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।
इस शुभ अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सुशील टिबड़ेवाल को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्नेह भोज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, जिला उपाध्यक्ष तैयब अंसारी, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, विजय तिवारी, गुड्डू पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, अभिनन्दन पांडेय, घनश्याम मौर्य, शैलेश अग्रवाल, सुरेंद्र भारती, हीरालाल ज़ख़्मी, अभिषेक रौनियार, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह रिंकू, शैलेश सुलतानिया, गोपाल अग्रवाल, भोला यादव, नौशाद आलम, विक्रम यादव, बैजू यादव, राधेश्याम मौर्य, सुग्रीव चौहान, विमलेश पटेल, राकेश पासवान, कुंदन सिंह, रमेश सैनी, निखिल यादव, अमित यादव, रामकरन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




