Uncategorized

महराजगंज: विवेचना में लापरवाही पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की कार्रवाई, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी निलंबित

महराजगंज। पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही और विवेचना में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्रवाई की है। थाना सिंदुरिया में तैनात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, थाना सिंदुरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 166/2026, धारा 137(2) बीएनएस की विवेचना उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी कर रहे थे। आरोप है कि विवेचना के दौरान 90 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी नहीं की गई। इसके साथ ही मुकदमे का निस्तारण भी लंबित रखा गया।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में विवेचक की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही एवं शिथिलता सामने आने के बाद एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।

एसपी ने दिया सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कार्यों और विवेचनाओं में लापरवाही, उदासीनता अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में लंबित विवेचनाओं और कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!