Uncategorized

महराजगंज: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 15 लोगों का चालान, परसामलिक पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आपसी विवाद के चलते शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी 15 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामजीत, महिला उपनिरीक्षक संजू गोंड, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, अर्जुन मद्धेशिया, कांस्टेबल विवेक गोंड, प्रभात यादव, बृजेश यादव, सुजीत निर्मल, विवेक खरवार तथा महिला पीआरडी धामनती और अमृता चौधरी शामिल रहीं।

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!