Uncategorized

निचलौल में किसानों को पराली न जलाने के लिए किया गया जागरूक, एसडीएम और सीओ ने की अपील

महराजगंज। तहसील सभागार निचलौल में शनिवार को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी निचलौल और क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसानों को पराली न जलाने की अपील की।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि खेतों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। इससे मिट्टी में मौजूद उपयोगी सूक्ष्म जीव और पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा आग फैलने से जन-धन की हानि का खतरा भी बना रहता है।

अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए वैज्ञानिक तरीकों से उनका निस्तारण करें। इसके लिए उपलब्ध कृषि यंत्रों और वैकल्पिक उपायों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान सर्किल निचलौल के सभी थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस ने किसानों से पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!