Uncategorized

सिद्धार्थनगर: पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

लोटन पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र छेरियाकाछा के पास से 40 वर्षीय फिरोज खान को पकड़ा

सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 अक्टूबर 2026 को लोटन पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र छेरियाकाछा के पास से सुबह 11:15 बजे फिरोज खान को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना लोटन में मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 137(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मामला दर्ज है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल बुद्धेश कुमार, कांस्टेबल बलराम यादव, सौरभ कुमार सिंह और रिजर्व कांस्टेबल नीरज सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!