Uncategorized

महराजगंज: महिलाओं को झांसा देकर आभूषण हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और फर्जी रसीदें बरामद

पनियरा पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल भी बरामद; एक आरोपी पर संतकबीरनगर जिले में पहले से कई मुकदमे दर्ज

महराजगंज। पनियरा पुलिस ने महिलाओं को बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी से आभूषण हड़पने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु का एक मंगलसूत्र, पैशन प्रो मोटरसाइकिल और आभूषणों की नौ कूटरचित रसीदें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाकी मंदिर से पहले पीपल के पेड़ के पास से अरविन्द पुत्र रामशंकर निवासी रमवापुर और राजू पुत्र कलाम निवासी बहारमपुर, थाना पनियरा, महराजगंज को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 309/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 318(4), 317(4), 336(3), 338 और 340(2) में मामला दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अरविन्द के खिलाफ वर्तमान मामले के अतिरिक्त संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद, महुली और बेलहरकला थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। वहीं, दूसरे आरोपी राजू का आपराधिक इतिहास इस मामले में दर्ज मुकदमे तक बताया गया है।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र दूबे, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद मिश्रा, कांस्टेबल बृजपाल यादव और कांस्टेबल विष्णु अग्रहरि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!