महराजगंज: कोल्हुई पुलिस ने 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक आरोपी को पकड़ा, टेम्पू बरामद
राजपुर मोड़ के पास हुई कार्रवाई, बरामद खाद और वाहन कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजे गए

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से खाद ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे टेम्पू को भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान थाना कोल्हुई पुलिस टीम ने ग्राम राजपुर मोड़ के पास से राजीव प्रसाद (42) पुत्र रामदास, निवासी ग्राम हरिवंशपुर, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद और टेम्पू संख्या UP55T5444 बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवां भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल आलोक पाल शामिल रहे।




