Uncategorized

सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। जनपद की त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 171/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 87, 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 से संबंधित मामले में पुलिस अपहृता की तलाश कर रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त सुमित मौर्या पुत्र सन्तराम मौर्या, निवासी ग्राम गनवरिया, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर को दोपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त: सुमित मौर्या थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, कांस्टेबल शिवशंकर और महिला कांस्टेबल प्रीती शामिल रहीं।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!