लोटन पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर। वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के वाद संख्या 1100211/2012 से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान दीनानाथ पुत्र रामसुभग, निवासी ग्राम पचमा, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वकील अहमद और कांस्टेबल आशुतोष कुमार शामिल रहे।




