Uncategorized

फरेन्दा जा रहे पति-पत्नी 3.1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी भी बरामद

महराजगंज। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा लेकर फरेन्दा की ओर जा रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को बृजमनगंज पुलिस टीम बनगड़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हडियाकोट की तरफ से एक पुरुष और महिला अलग-अलग झोले व बड़ी पन्नी में गांजा लेकर पैदल बनगड़िया होते हुए फरेन्दा की ओर जा रहे हैं।

 

सूचना पर क्षेत्राधिकारी फरेन्दा को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने हडियाकोट-बनगड़िया मार्ग पर मदारीपुर मोड़ के आगे सड़क किनारे जंगल में घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिये के अनुसार एक पुरुष और महिला झोला व बड़ी पन्नी लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ के बाद तलाशी ली।

 

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान होरीलाल जायसवाल पुत्र गिरीशचन्द्र जायसवाल (52 वर्ष) और उसकी पत्नी चन्द्रावती (42 वर्ष), निवासी बंजरहा सोनबरसा, टोला सिसहनिया, थाना बृजमनगंज, महराजगंज के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान होरीलाल के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम और चन्द्रावती के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा होरीलाल के पास से एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद भी मिले।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने पति-पत्नी होने की बात बताते हुए गांजा बेचने के उद्देश्य से फरेन्दा जाने की जानकारी दी। मामले में थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, होरीलाल के खिलाफ थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल अखिलेश यादव, हृदयराम यादव, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह और साक्षी गौतम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!