Uncategorized

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गुलरिहा कला ओवरब्रिज के नीचे से दबोचा

महराजगंज। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुलरिहा कला ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनी उर्फ मनीष पुत्र नफू चौरसिया उर्फ राम प्रसाद, निवासी मैनहवा टोला बनरही, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।

 

आरोपी थाना कोल्हुई में दर्ज मु0अ0सं0 150/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 64(2)M, 352, 351(3) बीएनएस तथा 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कोल्हुई पुलिस टीम ने की। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र वरुण, हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव और कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार शाह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!