चोरी के OPPO मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस ने किया मोबाइल चोरी का खुलासा

महराजगंज। पनियरा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक OPPO मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अमहवा पुल, मुजुरी के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। चौकी प्रभारी मुजुरी उपनिरीक्षक देवेंद्र दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी से संबंधित मु.अ.सं. 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पासवान (22) पुत्र रामप्रसाद पासवान, निवासी कमासिन खुर्द, थाना पनियरा और दिनय (19) पुत्र रामनाथ, निवासी चंदन चाफी बंगाली कोठी, थाना पनियरा के रूप में की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मोबाइल चोरी से जुड़े मामले का सफल अनावरण किया गया है। उनके कब्जे से चोरी का एक OPPO मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
कार्रवाई में चौकी प्रभारी मुजुरी उपनिरीक्षक देवेंद्र दूबे, कांस्टेबल अमन सिंह, शिवम सोनी और अभिषेक भारती शामिल रहे।




