Uncategorized
बाढ़ प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन ने वितरित किए 2700 लंच पैकेट

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार तथा उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
प्रशासनिक टीम द्वारा खैरी शीतल प्रसाद के टोला निकोलडीह, पन्नापुर, मुरावडीह, शिवदुलारेडीह, खैरी, करौता और टीकर गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 2700 लंच पैकेट वितरित किए गए।
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। प्रभावित लोगों को भोजन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है।




