Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 56 बोरी यूरिया खाद पकड़ी गई, बोलेरो पिकअप और टेम्पो समेत दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की अवैध तस्करी के खिलाफ 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा चौकी बाणगंगा की विशेष नाका पार्टी ने 56 बोरी यूरिया खाद, एक बोलेरो पिकअप और एक टेम्पो के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा है।

दिनांक 19 अगस्त 2026 को विशेष आसूचना के आधार पर सीमा चौकी बाणगंगा की नाका पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 557 से करीब 900 मीटर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 900 मीटर अंदर तैनात थी। इसी दौरान दो वाहन—एक बोलेरो पिकअप और एक टेम्पो—अनधिकृत रास्ते से भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। नाका पार्टी ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें 56 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों चालकों ने अपना नाम जंग बहादुर (25 वर्ष) पुत्र परशुराम और कैलाश (34 वर्ष) पुत्र हरिराम बताया। दोनों ग्राम डोहरिया खुर्द, पोस्ट इटवा भाट, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के निवासी बताए गए। पूछताछ के दौरान खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। SSB के अनुसार खाद को नेपाल में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

इसके बाद 56 बोरी यूरिया खाद, बोलेरो पिकअप और टेम्पो सहित दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस थाना शोहरतगढ़ के सुपुर्द कर दिया गया।

43वीं वाहिनी SSB के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। बल द्वारा तस्करी के सामान के साथ-साथ नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव और अन्य प्रतिबंधित उत्पादों की तस्करी पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!