Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, डीएम-एसपी ने किया वृक्षारोपण

महराजगंज। जनपद में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम (अगस्त 2026) का सोमवार, 10 अगस्त को शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम, सिविल लाइन, महराजगंज में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सहभागिता कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों और बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

🌱 डीएम-एसपी ने किया वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मदरसा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।

 

वृक्षारोपण के माध्यम से आमजन को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!