Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कोल्हुई थाने पर पहली बार ऐसा हुआ !!

वायरल वीडियो को लेकर कोल्हुई थाना परिसर में आमने-सामने हुए दो पक्ष, पुलिस ने संभाला मोर्चा

महराजगंज : कोल्हुई | सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर गुरुवार को कोल्हुई थाना परिसर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ सर्राफा व्यापारी थाना पहुंचे और आरोप लगाया कि बंधन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर विनोद वर्मा विभिन्न दुकानों से खरीदे गए आभूषणों की शुद्धता की जांच कर उन्हें कम शुद्धता का बताते हैं। व्यापारियों का कहना था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा और कारोबार प्रभावित हो रहा है।

इसी बीच एक स्वर्ण व्यापारी की ओर से सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद मामला और गरमा गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाना परिसर पहुंच गए, जहां पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक बातचीत चली।

वार्ता के दौरान कुछ समय के लिए दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल शांत कराया। स्थानीय सर्राफा व्यापारियों की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था किसी आभूषण की शुद्धता की जांच कर उसकी जानकारी सार्वजनिक करती है, तो उसके साथ संबंधित आभूषण का वैध खरीद बिल अथवा शुद्धता संबंधी प्रमाण भी प्रस्तुत किया जाएगा।

इस सहमति का उद्देश्य उपभोक्ताओं के सामने आभूषण की शुद्धता को लेकर प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना और बिना पर्याप्त आधार के किसी व्यापारी की प्रतिष्ठा प्रभावित होने से बचाना बताया गया।

आपसी सहमति के बाद दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का शांतिपूर्ण निस्तारण करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!