Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

शांति व्यवस्था बनाए रखने को परसामलिक पुलिस की कार्रवाई, 6 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 व्यक्तियों के विरुद्ध BNSS की धारा 170/126/135 के तहत चालानी कार्रवाई की और सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में 23 जुलाई 2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की।

कार्रवाई की जद में आए लोगों में रामानन्द यादव पुत्र अवधनारायण यादव, बहुलास पुत्र रामलक्षण, कैलाश पुत्र रामलक्षण, दीपक पुत्र कैलाश, धीरज पुत्र कैलाश और सोनू पुत्र न्यादेश्वर, सभी निवासी असरैना, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज शामिल हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, महिला उपनिरीक्षक संजू गौड़, हेड कांस्टेबल सुमन्त यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, कांस्टेबल लालजी यादव और महिला कांस्टेबल रिनू शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!