Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेख फरेन्दा स्थित नो-मैन्स लैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140 सूट, 15 साड़ियाँ और 20 लेडीज कुर्तियां बरामद हुईं, जिन्हें अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद कपड़ों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया।

बरामद सामग्री:

– 140 अदद सूट
– 15 अदद साड़ियाँ
– 20 अदद लेडीज कुर्तियां

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार एवं कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!