Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

अपहरण के मामले में श्यामदेउरवां पुलिस को सफलता, युवती सकुशल बरामद, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने अपहरण के एक मामले में अपहृत युवती को सकुशल बरामद करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ गुरुदीप गुप्ता द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर 18 मई 2026 को थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा संख्या 142/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया तथा अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ गुरुदीप गुप्ता को 7 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान युवती से विवाह किए जाने के साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह

उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद

हेड कांस्टेबल संजय सिंह

हेड कांस्टेबल शम्भू यादव

महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!