3 घंटे में गुमशुदा 13 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, नौतनवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महराजगंज: थाना नौतनवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 13 वर्षीय नाबालिग बालक को मात्र 3 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को रूपा देवी, निवासी चौतरवा टोला कदमहवा (थाना नौतनवा) ने सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सब्जी लेने के लिए दुर्गापुर बाजार गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नौतनवा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू कराई। जांच के दौरान पता चला कि बालक परिजनों की डांट-फटकार से नाराज़ होकर घर छोड़कर चला गया था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाते हुए करीब तीन घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह (चौकी प्रभारी सम्पतिहा), हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल गौरव चौधरी एवं कांस्टेबल सुनील सिंह यादव शामिल रहे।




